26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिरोजाबाद
जमीन में धंसी सड़क तो डीएम ने सुनाया ऐसा आदेश जिसे सुनकर पसीना-पसीना हो गए जल निगम के एक्सईएन, देखें वीडियो
Play video

जमीन में धंसी सड़क तो डीएम ने सुनाया ऐसा आदेश जिसे सुनकर पसीना-पसीना हो गए जल निगम के एक्सईएन, देखें वीडियो

सुहागनगरी के सरक्यूलर रोड पर पाइप लाइन डालने के बाद खानापूर्ति कर बना दी गई थी सड़क, वाहनों के दबाव से जमीन में धंस गई सड़क
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 1 Aug 2018, 10:40 AM IST

फिरोजाबाद। बारिश ने ठेकेदारों द्वारा बनाई गई सड़कों की पोल खोलना शुरू कर दिया है। एक के बाद एक करके सड़क जमीन में धंस रही हैं। हाल ही में बनाई गई सड़क भी जमीन में धंस गई तो डीएम ने इस पर सख्त निर्णय सुनाया। उन्होंने सड़क बनवाने वाले जल निगम के एक्सईएन के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। डीएम के इस निर्णय से आम लोगों में खुशी दिखी तो विभागीय अधिकारियों मतें खलबली मच गई।

जमीन में धंस रही हैं सड़कें
बरसात के बाद शहरों में सड़कों के धंसने का सिलसिला जारी है। पाइप लाइन डालने वाले जल निगम के ठेकेदार की पोल खुल रही है। शिकायतों के बाद डीएम नेहा शर्मा ने सड़कों का निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दे दिए। डीएम के निरीक्षण के बाद ठेकेदार ने आनन-फानन में सड़क खुदवा कर फिर से बनवानी शुरू कर दी।

कई दिनों से मिल रहीं थीं शिकायतें
डीएम को कई दिन से सड़कों के धंसने की शिकायतें मिल रही थीं। इस बीच डीएम नेहा शर्मा ने सुबह सरक्यूलर रोड का निरीक्षण किया। डाकखाना चैराहा पर पहुंच कर उन्होंने यहां पर पाइप लाइन डालने के बाद खोदी गई सड़क की गुणवत्ता की जांच की। बनी हुई सड़क में जगह-जगह पर गड्ढे थे। इस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए ’जल निगम के एक्सईएन राकेश कुमार को सड़क का मानकों के अनुरूप निर्माण न कराने पर ठेकेदार को नोटिस देने तथा निर्माण कार्य ठीक न होने पर मुकदमा दर्ज कराने के आदेश’ दिए।

डीएम ने सुनीं क्षेत्रीय लोगों की शिकायतें
डीएम ने इस अवसर पर क्षेत्रीयजों से बातचीत करते हुए आश्वासन दिया कि अन्य सड़कों की भी जांच कराई जाएगी, जहां पर पाइप लाइन डालने के बाद खराब गुणवत्ता का पैचवर्क हुआ है। सिटी मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह के साथ अन्य अधिकारी मौजूद थे। इधर मंगलवार सुबह बर्फखाना चैराहा पर भी सड़क धंस गई। क्षेत्रीयजनों की शिकायत पर पहुंचे पार्षद विजय शर्मा ने अधिकारियों से बात की।