नगर में किया भ्रमण
राम बारात नगर भ्रमण करते हुए रामलीला मैदान स्थित जनकपुरी पहुंची। देर रात्रि विधि विधान व मंत्रों की गूंज के बीच माता सीता व भगवान श्रीराम का विवाह संपन्न कराया गया। सुरक्षा की दृष्टि से राम बारात के साथ व्यापक पुलिस बल व पीएसी के जवान तैनात रहे। इस मौके पर अध्यक्ष इन्द्र्रजीत सिंह टेंटी, महामंत्री राधेश्याम चैहान, कोषाध्यक्ष मनप्रीत सिंह कीर, संयोजक जयजीव पाराशर, राजीव दुबे, अमित पाठक, ब्रज क्षेत्र मंत्री उदय प्रताप सिंह, रश्मि सिंह, जितेन्द्र शर्मा, सुशील पौनियां, द्विजेन्द्र विक्रम परमार, पंकज परमार, तरूण शर्मा, आदित्य, संजय परमार, नितिन, नानू, अजीत आदि मौजूद रहे।