फिरोजाबाद।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल के जन्मदिवस पर सैफई परिवार एक मंच पर नजर आया, लेकिन दूरियां अभी खत्म नहीं हुई है, ये भी कयास लगाए जा रहे हैं। शिवपाल सिंह यादव इस कार्यक्रम में महज 47 मिनट ही मौजूद रहे। यहां पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी मौजूद थे, लेकिन उनकी मौजूदगी भी शिवपाल सिंह यादव को न रोक सकी।