फिरोजाबाद। फिरोजाबाद का इतिहास काफी पुराना है। यहां मुगलों के अलावा जैनिज्म का भी एक बहुत बड़ा क्षेत्र देखने को मिलता है। यहां कभी महाराज चन्द्रसेन की सल्तनत हुआ करती थी। राजा चन्द्रसेन का महल जो आज खंडहर की स्थिति में है। वहां कभी बैठकर वह शासन किया करते थे। अनदेखी के चलते राजा चन्द्रसेन का महल जीर्ण क्षीर्ण होता जा रहा है। राजा चन्द्रसेन के समीप ही उनकी महारानी का महल हुआ करता था जिसके अवशेष भी शेष नहीं रह गए हैं। फिरोजाबाद का पुराना नाम राजा चन्द्रसेन के नाम पर चन्द्रनगर पड़ा था। आज भी प्राचीन अभिलेखों में फिरोजाबाद का नाम चन्द्रनगर अंकित है। शहरवासियों ने राजा चन्द्रसेन के महल को संरक्षित कराए जाने की मांग की है।