
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग - 2 पर मंगलवार दोपहर यात्रियों से भरी एक मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
ये भी पढ़ें -
आगरा से जा रही थी फिरोजाबाद
आगरा से सवारियां भरकर फिरोजाबाद जा रही एक टाटा मैजिक मंगलवार दोपहर को उसायनी मोड पर अनियंत्रित होकर पलट गई। कुछ सवारियां मैजिक के नीचे दब गईं। मौके पर चीख पुकार मच गई। आस-पास के लोगों की भीड मौके पर जमा हो गई। लोगों ने नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे की सूचना पर राजा का ताल पुलिस मौके पर पहुंच गई।
ये भी पढ़ें -
पुलिस ने घायलों को पहुंचाया ट्राॅमा सेंटर
पुलिस ने घायलों को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। इंस्पेक्टर लोकेश भाटी का कहना है कि हादसे में मैजिक में सवार सात सवारियां घायल हुईं थीं। इनमें सनी निवासी साडूपुर मक्खनपुर, दीप्ती पत्नी अमित, पिंकल पुत्री शेर सिंह, राजवीर पुत्र स्व. रामसहाय, मीना पत्नी संतोष निवासी पैमेश्वर गेट थाना दक्षिण के अलावा महावीर पुत्र एदल सिंह निवासी मंडी समिति थाना उत्तर, बीरी सिंह पुत्र गणपत राम निवासी नगला करन सिंह थाना उत्तर शामिल हैं।
ये भी पढ़ें -
तापमान बढ़ते ही कुत्ते हो गए पागल, जिला अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन के लिए लगी लंबी लाइन
ये रहा हादसे का कारण
पुलिस के अनुसार हादसा तेज रफ्तार के होना बताया जा रहा है। चालक ने स्पीड से आ रही मैजिक को रोकने के लिए अचानक ब्रेक लगाए, जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गई। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति सामान्य है।
ये भी पढ़ें -
Published on:
17 Apr 2018 08:27 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
