1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी और बेटी को दवा दिलवाने जा रहा था पति, रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि जिसने भी देखा आंख भर आई, देखें वीडियो

- थाना पचोखरा क्षेत्र के इमलिया गांव के समीप रोडवेज बस ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दंपति की मौत हो गई जबकि एक साल की मासूम को खरोंच तक नहीं आई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

arun rawat

•

Updated: 9 Jun 2019, 5:37 PM IST

accident

accident bike

फिरोजाबाद। पत्नी और बेटी को दवा दिलवाने आ रहे बाइक सवार को रोडवेज बस चालक ने पचोखरा क्षेत्र में टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौके पर मौत हो गई जबकि पत्नी ने ट्राॅमा सेंटर में दम तोड़ दिया। हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। मृतक अपने पीछे तीन बेटियों को छोड़कर गया है। इस घटना ने लोगों को झगझोर कर रख दिया है।

यह भी पढ़ें—

VIDEO: प्राइवेट वाहन में सवारियों को बिठाते थे फिर सूनसान रास्ता देख बनाते थे लूट का शिकार, आखिरकार चढ़ गए पुलिस के हत्थे

टूंडला आ रहे थे दंपति
थाना नारखी क्षेत्र के गांव पिपरौली निवासी 30 वर्षीय राकेश पुत्र टीकम सिंह रविवार सुबह करीब 11 बजे पत्नी रचना और एक साल की बेटी अनन्या को दवा दिलवाने बाइक द्वारा टूंडला आ रहा था। अभी वह पचोखरा थाना क्षेत्र के गांव इमलिया से कुछ आगे निकला ही था कि आगरा की ओर से आ रही कासगंज डिपो की रोडवेज बस संख्या यूपी 81 बीटी 6863 के चालक ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।

मौके पर हो गई पति की मौत
टक्कर लगते ही पति सड़क पर जा गिरा, चालक उसके ऊपर से बस निकालकर ले गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईग्। मौके पर जुटी भीड़ ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने नगला बीच पर बस को पकड़ लिया जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल पत्नी को ट्राॅमा सेंटर भिजवाया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

रोता रहा मासूम
हादसे में एक साल की मासूम को जरा भी खरोंच नहीं आई। घटना स्थल पर मासूम को रोता बिलखता देख हर किसी की आंख नम हो गईं। हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक अपने पीछे तीन बेटियां सौम्या, तान्या और एक साल की अनन्या को छोड़कर गया है।