11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुहागनगरी में एक बार फिर आरएसएस कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला, देखें वीडियो

तीन जुलाई को भी एक आरएसएस पदाधिकारी की गोली मारकर हत्या की गई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

suchita mishra

•

Updated: 7 Jul 2018, 10:56 AM IST

police

police

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में एक बार फिर आरएसएस कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला किया गया जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आगरा रेफर किया गया है। आपको बता दें कि संघ कार्यकर्ता पर हमले की यह तीन दिन में दूसरी वारदात है। घटना को लेकर संघ नेता भयभीत हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर हमलावर की तलाश शुरू कर दी है। घटना के पीछे आपसी रंजिश बताई जा रही है।

थाना मटसेना का है मामला
मामला है फ़िरोज़ाबाद के थाना मटसेना के गांव कनेटा का है। यहां आरएसएस संघ के धर्म जागरण प्रमुख बृजेश शर्मा पर कुछ हमलावरों ने जानलेवा हमला करते हुए गोली मार दी। इसमें आरएसएस के नेता बृजेश शर्मा के कंधे में गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिये आगरा रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ओर आरएसएस संघ से जुड़े नेता पहुंच गए। बताया जा रहा है कि बृजेश शर्मा अपने भाई के साथ दुकान बंद करके घर जा रहे थे। तभी गांव के पास हाइवे पर चार हमलावर आये और हमला बोल दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

तीन जुलाई को भी मारी थी गोली
आपको बता दें कि तीन जुलाई को भी आरएसएस नेता संदीप शर्मा की गोली मार हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने उस घटना का खुलासा कर ही पाई थी, तब तक एक और चुनौती पुलिस के सामने अपराधियों ने रख दी। घटना के पीछे बच्चों को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस घटना के और भी पहलुओं को जानने में जुटी हुई है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ये बोले पुलिस अधिकारी
इस मामले में घायल कार्यकर्ता के भाई का कहना है गांव के ही कुछ लोगों से लड़की भागने को लेकर विवाद चल रहा था जिसको लेकर आज चार लोगों ने गोली मार दी है। वहीं एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कुछ दिनों पहले गांव के ही लोगो से ब्रजेश शर्मा का बच्चों को लेकर विवाद हो गया था। इसको लेकर रंजिश बनी हुई थी जिसमें आज कुछ लोगों ने उन्हें गोली मार दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।