दिखाई दी एकजुटता
फीरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद के रामलीला मैदान में सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव का जन्मदिवस मनाया गया। आयोजन में सपा संरक्षक के पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जब दोनों ने साथ मिलकर केक काटा तो रिश्ते में मिठास घुलती नजर आई। इस दौरान मंच पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, पूर्व मंत्री अहमद हसन, रामसकल गुर्जर, अरविंद गोप, सांसद धर्मेंद्र यादव, एमएलसी असीम यादव, डॉ. दिलीप यादव सहित प्रदेश के कई विधायक भी मौजूद रहे।