19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Firozabad / समाजवादी पार्टी के इन कद्दावर नेताओं की सूची तैयार, शिवपाल के रोड शो से पहले होगी बड़ी घोषणा

समाजवादी पार्टी के इन कद्दावर नेताओं की सूची तैयार, शिवपाल के रोड शो से पहले होगी बड़ी घोषणा

सपा के गढ़ कहे जाने वाले फिरोजाबाद में शिवपाल की टीम ने समाजवादी पार्टी के सक्रिय नेताओं व कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर ली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 13 Oct 2018, 3:09 PM IST

फिरोजाबाद। समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव फिरोजाबाद में रोड शो के साथ बड़ा धमाका करने जा रहे हैं। सपा के गढ़ कहे जाने वाले फिरोजाबाद में शिवपाल की टीम ने समाजवादी पार्टी के 500 सक्रिय नेताओं व कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर ली है। रोड शो से पहले इन सभी को समाजवादी सेक्युलर मोर्चे में शामिल होने की घोषणा की जायेगी। समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के जिलाध्यक्ष अजीम भाई ने बताया कि फिरोजाबाद की राजनीति के इतिहास में 14 अक्टूबर 2018 सबसे बड़ा दिन होगा।

ये भी पार्टी - 2019 से पहले योगी सरकार ने क्यों दिया शिवपाल यादव को मायावती का बंगला, उपमुख्यमंत्री ने किया बड़ा खुलासा

ये है प्लान
सपा के कद्दावर नेता रहे अजीम भाई अब शिवपाल यादव के साथ हैं। शिवपाल यादव ने उन्हें फिरोजाबाद से समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का जिलाध्यक्ष बनाया है। शिवपाल यादव ने ये कदम बेहद ही सोच समझकर उठाया। शिवपाल यादव 14 अक्टूबर को फिरोजाबाद आ रहे हैं। यहां कठफेरी से शिवपाल यादव का रोड शो निकलेगा, जो टूंडला तक जायेगा। इस रोड शो को लेकर समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं इस रोड शो के दौरान समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के अध्यक्ष शिवपाल यादव की बड़ा धमाका करने की तैयारी है।

ये भी पार्टी - वायरल हो रहीं इन 04 तस्वीरों ने उड़ाये अखिलेश समर्थकों को होश, शिवपाल यादव के खेमें में खुशी की लहर..., देखें तस्वीरें

ये बोले अजीम भाई
समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के जिलाध्यक्ष अजीम भाई ने बताया कि फिरोजाबाद की राजनीति के इतिहास में 14 अक्टूबर 2018 सबसे बड़ा दिन होगा। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी से हजारों की संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता समाजवादी सेक्युलर मोर्चे की सदस्यता ग्रहण करेंगे और लोकसभा चुनाव 2019 में समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के प्रत्याशी को जिताने का कार्य करेंगे। अजीम भाई ने बताया कि सपा के कई कद्दावर नेताओं की सूची तैयार कर ली गई है, इसके साथ ही जो सक्रिय कार्यकर्ता समाजवादी सेक्युलर मोर्चे में शामिल हैं, उनकी भी लिस्ट तैयार है। बस शिवपाल यादव के आने का अब इंतजार है।

ये भी पार्टी - BIG BREAKING : अखिलेश यादव को बड़ा झटका, अब इस नेता ने दिया सपा से इस्तीफा, बताया बड़ा कारण