सपा एमएलसी ने कहा कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। रमजान मुस्लिमों के लिए पाक महीना है। इस त्योहार के समाप्त होने तक सफाई व्यवस्था की प्रतिदिन मॉनीटरिंग की जानी चाहिए। इसके लिए कर्मचारियों की अलग-अलग तैनाती की जाए, जिससे शहर में सफाई व्यवस्था दुररुस्त हो सके। ऐसा नहीं हुआ तो सपाई सड़क पर होंगे और इसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने के समय देशदीपक यादव, जगमोहन यादव, बंटू कठेरिया, राजू यादव, मुनेन्द्र यादव, कान्हा यादव, कमलेश यादव आदि मौजूद रहे।