फिरोजाबाद। थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव कोटकी निवासी एक युवक पल्सर द्वारा फिरोजाबाद अपनी ससुराल जा रहा था। टूंडला टोल प्लाजा के समीप स्कूल वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई जबकि पांंच साल की बेटी और पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।