तभी से सजाई जा रहीं जन्माष्टमी
उस समय से ही मोहल्ले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन बड़ी ही धूमधाम से होने लगा। इस वर्ष आयोजन का 22वां वर्ष है। इन 22 सालों में आयोजक बदलते रहे लेकिन मूर्तिकार अब भी वही है। अशोक की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। वह प्राइवेट स्कूल में नौकरी करके कैसे भी घर का खर्च चला रहा है। उसके हाथ की कारीगरी देखकर हर कोई आश्चर्य चकित हो जाता है। बावजूद इसके वह अपनी कला को बेचना पसंद नहीं करता। आयोजन को लेकर वह भगवान श्रीकृष्ण, राधा, ग्वाल वाल और अन्य देवी देवताअें की मूर्तियां तैयार कर रहा है। तीन अगस्त को मूर्तियों को दर्शनार्थ रखा जाएगा।