26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवपाल बोले पार्टी बनाने से पहले संरक्षक मुलायम सिंह यादव से एक बार नहीं इतनी बार ली परमीशन, देखें वीडियो

- फिरोजाबाद आए शिवपाल यादव ने कहा कि चुनाव आते ही भाजपा अलापने लगती है राम मंदिर का राग।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

arun rawat

•

Updated: 16 Nov 2018, 4:55 PM IST

Shivpal yadav

Shivpal yadav

फिरोजाबाद। शुक्रवार को फिरोजाबाद आए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव अभी तक सपा में हुए अपमान को भुला नहीं पाए हैं। उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि अपमानित होने के बाद उन्होंने नई पार्टी बनाई। इसके लिए उन्होंने संरक्षक मुलायम सिंह यादव से एक बार नहीं बल्कि तीन बार स्वीकृति ली। उसके बाद ही पार्टी का गठन किया।

भाजपा पर किया हमला
पार्टी मुुखिया शिवपाल यादव ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही भाजपा राम मंदिर का राग अलापने लगती है। मामला कोर्ट में है लेकिन इस पर एक राय होकर सर्वसम्मति से बात करनी चाहिए। भाजपा को राम मंदिर तभी तक याद रहता है जब तक चुनाव समाप्त नहीं हो जाते। राजा भैया द्वारा पार्टी बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने सुना है कि राजा भैया ने पार्टी बनाई है। उनसे हमारे संबंध अच्छे हैं। समय पर बात की जाएगी।

समय का दिया हवाला
पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव उनकी पार्टी के संरक्षक हैं। उन्हीं के कहने पर उन्होंने यह सब किया है। समाजवादी पार्टी ने उनका बहुत अपमान किया है। सपा में शामिल होने के लिए उनकी मांग है। पार्टी के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। भाजपा की बी पार्टी पर उन्होंने कहा कि अखिलेश मोर्चा बनाएं, हमें प्रत्याशी बनाएं चुनाव लड़ेंगे लेकिन पार्टी का नाम प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का नाम होगा। उसमें उन्हें 50 प्रतिशत शेयर चाहिए।