31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

EXCLUSIVE राहुल गांधी को लेकर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कह दी बड़ी बात, सुनकर हैरान रह गए लोग, देखें वीडियो

— ऊर्जा मंत्री ने कहा कि 50 हजार करोड़ के फ्राॅड में 50 हजार के मुचलके पर जमानत पर हैं राहुल गांधी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 2 Nov 2018, 7:16 PM IST

Sri Kant sharma

Sri Kant sharma

फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव में भले ही अभी समय हो लेकिन वाकयुद्ध अभी से शुरू हो गया है। प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बेल पर है। कांग्रेस के बड़े नेताओं को कभी भी जेल हो सकती है।

झूठ बोलने से सच नहीं बदलेगा
श्रीकांत शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी को लगता है कि झूठ बोलने से वह सच हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं है सांच को आंच नहीं होती। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पाक साफ प्रधानमंत्री हैं। सच तो यह है कि राहुल गांधी 50 हजार करोड़ के फ्राॅड में 50 हजार के मुचलके पर जमानत पर हैं।

कांग्रेस बेल पर है
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी (कांग्रेस) सरकार के वित्त मंत्री एयरसैल मैक्सिस डील में आरोपी नंबर वन हैं। कांग्रेस बेल पर है। कांग्रेस के बड़े नेता कभी भी जेल जा सकते हैं। इसकी बौखलाहट में वह झूठ बोलते रहते हैं। देश के प्रधानमंत्री पर झूठे आरोप लगाते हैं। कांग्रेस को यह ध्यान रखना चाहिए कि लोकतंत्र में प्रधानमंत्री कौन होगा इस देश का गरीब तय करेगा जिसको शौचालय मिला है। जिसको दुर्घटना बीमा मिला है। जिसको दो लाख का जीवन बीमा मिला है जिसको पांच लाख का उपचार मिला है। धुएं से मुक्ति दिलाने वाले करेंगे। मुट्ठी भर लोग गुमराह कर रहे हैं।