सोते समय डसा युवक
थाना सिरसागंज फिरोजाबाद क्षेत्र के गांव खेरिया निवासी सत्यराम का 18 वर्षीय पुत्र आनंद रविवार रात्रि छत पर सो रहा था। परिजनों के मुताबिक तभी वहां कहीं से सांप आ गया और उसने उनके बेटे को डस लिया। उसकी चीख सुनकर वह मौके पर पहुंचे और बदलने की भावना में उत्तेजित होकर उन्होंने सांप को मार दिया। उसके बाद काफी देर तक गांव में ही बायगीरों को बुलाकर इलाज कराते रहे लेकिन हालत खराब होने पर उसे शिकोहाबाद के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। डॉक्टरों ने युवक को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन युवक के साथ मरे हुए सांप को भी अस्पताल लेकर पहुंच गए। जहां मरे हुए सांप को देखने वालों की भीड़ जुट गई।