पुत्र के चुनाव लड़ने की चर्चा
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा से जुड़े सूत्रों की मानें तो इन विधायक के पुत्र को ही फिरोजाबाद से चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी चल रही है। हालांकि अभी फिरोजाबाद जिले पर स्थिति बहुत अधिक साफ नहीं है। कहा ये भी जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव यदि मैनपुरी से चुनाव लड़ते हैं, तो शिवपाल यादव फिरोजाबाद से चुनाव मैदान में होंगे और मुलायम सिंह यादव चुनाव नहीं लड़ते हैं, तो शिवपाल यादव मैनपुरी से और विधायक पुत्र का फिरोजाबाद से टिकट मिलना तय है। पत्रिका टीम ने विधायक के पुत्र से बात की, तो उन्होंने बताया कि शिवपाल यादव से संपर्क में हैं। नवंबर में बड़ी घोषणा होगी।