ये की है शिकायत
टूंडला क्षेत्र के गांव इमलिया उम्मरगढ निवासी प्रेमपाल सिंह चक ने चार मार्च 2018 को जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत संख्या 40014718003759 दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने लिखा है कि धनगर शाशनादेश निरस्त कराने व रास्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग द्वारा दिए गए निर्णय 25 सितंबर 2017 के अनुपालन के सम्बंध में भारत के संबिधान के अनुच्छेद 341 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति द्वारा जारी किए गए अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियां आदेश 1950 व संशोधन अधिनियम 1976 द्वारा उत्तर प्रदेश के अंतर्गत अधिसूचित की गई अनुसूचित जातियों की सूची के क्रमांक 27 पर हिंदी में धंगड और अंग्रेजी में वर्गीकृत है, लेकिन राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए दिनांक 16 जनवरी 2013 को धंगड के स्थान पर धनगर दर्ज करने का निर्णय कर दिया गया था, जिसके आधार पर आप द्वारा दिनांक 24 अक्टूबर 2013 को पूरे प्रदेश में गडरिया, पाल,बघेल ओबीसी कोटे के अंतर्गत आने वाले लोगों द्वारा धनगर जाति प्रमाणपत्र बनवाकर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों पर काबिज हो गए हैं।