1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोटिवेशनलः इस छोटी सी उम्र में किया बडा काम, अब दुनियां करेगी सलाम, देखें वीडियो

छोटे से गांव से निकलकर सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर का बेटा बना नौसेना में सब लेफ्टिनेंट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 1 Jun 2018, 9:16 AM IST

love sharma

love sharma

फिरोजाबाद। कड़ी मेहनत और आगे बढने का जज्बा हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाले सीआरपीएफ आसाम में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात अशोक कुमार शर्मा के बेटे लव शर्मा ने। लव शर्मा का मैकेनिकल से इंजीनियरिंग करने के बाद भारतीय नौ सेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ है। उनके सब लेफ्टिनेंट के लिए चयन होने के बाद उनके माता-पिता का सिर गर्व से और ऊंचा हो गया है।

ये भी पढ़ें - मुलायम सिंह यादव के इस रिश्तेदार के विरोध में सपाइयों ने खोला मोर्चा, पार्टी से निष्कासित करने की मांग

छतरपुर गांव के हैं निवासी
सब लेफ्टिनेंट लव शर्मा पुत्र अशोक कुमार शर्मा निवासी गांव छतरपुर हाल निवासी गली नंबर 3 शिवपुरी काॅलोनी एटा रोड टूंडला ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एलकेजी से लेकर आठ तक क्राइस्ट द किंग स्कूल से की। उसके बाद अलीगढ के संत फिदेलिस से कक्षा नौ से 12 वीं तक की पढाई पूरी की। पिता के सपनों को साकार करने के लिए
उन्होंने बिना किसी कोचिंग के स्वयं तैयारी की। वर्ष 2017 में चेन्नई से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढाई की।

ये भी पढ़ें - इन 500 छात्राओं को मिलेगा महामेधा सम्मान...

जून 2017 में हुआ चयन
जून 2017 में लव शर्मा का भारतीय नौसेना एकेडमी में चयन हुआ। पासिंग परेड 26 मई 2018 को भारतीय नौ सेना अकादमी एजीमाला केरल में हुई। पासिंग परेड में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन मौजूद रही थीं। लव बताते हैं कि उनकी एक साल की ट्रेनिंग हुई थी जिसमें 322 कैडेट पास हुए थे। इसमें चार विदेशी भी शामिल थे। अब वह 24 जूून को कोच्चि में ब्रांच एक्जीक्यूटिव का पदभार ग्रहण करेंगे। अपनी इस सफलता के पीछे वह अपने माता-पिता का श्रेय बताते हैं। उनके एक जुडवा भाई कुश शर्मा भी हैं। वह भी भारतीय नौ सेना में जाने के लिए तैयारी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - कमिश्नर ने की बड़ी कार्रवाई, इस अधिकारी का रोका का वेतन, अन्य को दी चेतावनी