
nausena
फिरोजाबाद। जसराना के जवान जिसकी गोवा में हत्या हुई। उसका शव गांव पहुंचा तो पूरा गांव शोक में डूब गया। तीन दिन पूर्व गोवा के बास्कोडिगामा में हुई नौसैनिक की हत्या के बाद बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया। नौसैनिक जवान पार्थिव शरीर लेकर उनके गांव पहुंचे और अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इस दौरान देखने वालों की आंखें नम हो गईं। मृतक के भाई ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें—
ये था पूरा मामला
जसराना थाना क्षेत्र के गांव नवादा निवासी कौशलेंद्र प्रताप गोवा के वास्कोडिगामा उपजिला में नौसेना के एक अड्डे पर विमान वाहक पोत आईएनएस हंस पर एयरक्राफ्ट हैंडलर के रूप में तैनात थे। आरोप है कि तीन दिन पहले उनकी पत्नी ने सिर में डंडा मारकर उनकी हत्या कर दी थी। गोवा पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया था। पूछताछ में उन्होंने पति द्वारा शराब पीकर आए दिन पिटाई करने का आरोप लगाया था।
यह भी पढ़ें—
राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
जसराना थाना क्षेत्र के गांव नवादा में बुधवार तड़के नौसेनिक का शव पहुंचा। गांव में शव आते ही कोहराम मच गया। शव के साथ नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर प्रवीण साथियों के साथ गांव पहुंचे। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान विधायक जसराना रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी ने पुष्प चक्र अर्पित किया। मृतक के भाई रविंद्र प्रताप ने आरोप लगाते हुए कहा कि सेवानिवृत्त के बाद मिलने वाले फंड आदि के पैसों के लिए उसके भाई की हत्या उनकी पत्नी ने ससुरालियों से मिलकर की है।
Published on:
5 Jun 2019, 3:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.