यह बोले किसान
गेहूं किसान देवेन्द्र सिंह का कहना है कि उनकी अभी 30 प्रतिशत गेहूं की फसल कटने के लिए खेत में खड़ी है। इस तेज आंधी, बारिश ने नुकसान कर दिया। अब वह क्या करें। कुदरत के सामने किसी की भी नहीं चलती है। किसान भरतराम का कहना है कि जौ भी कटने के लिए तैयार खड़ी है। बारिश से फसल गीली हो गई और अभी कट भी नहीं सकती। अभी भी जिले भर में जगह—जगह बारिश जारी है।