तरस रहे हैं लोग
पत्रिका ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल किल्लत को लेकर भ्रमण किया। यमुना की खादरों में बसे गांवों में पानी का स्तर तो ऊपर था लेकिन खारा पानी होने के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मीठा पानी लाने के लिए काफी दूर जाना पड़ता है। खारा पानी पिया नहीं जाता, ऐसे में जिस घर में पानी लाने वाला कोई नहीं है। वह आखिरकार कहां से पानी लाकर पिएं। जहां मीठा पानी है वहां का जल स्तर तेजी से घट रहा है। अधिकांश गांवों में लगे हैंडपंप अब पानी नहीं दे रहे।