फिरोजाबाद। सत्ता के नशे में चूर भाजपा युवा मोर्चा आगरा के महानगर अध्यक्ष ने फिरोजाबाद टूंडला के एक मैरिज होम में जमकर तमंचे पर डिस्को किया। बारात चढ़ने के दौरान वह दो अलग—अलग हथियारों से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। इसका वीडियो भी मोबाअल में कैद हुआ है। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कर रही है।