1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: पीड़िता की मौत के 12 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी को दबोचा, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को दे रही दबिश

— पीड़िता ने मरने से पहले आरोपी युवक को लेकर दी थी गवाही, बनकट फाटक के पास से पुलिस ने किया गिरफ्तार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

arun rawat

•

Updated: 6 Jun 2019, 5:02 PM IST

फिरोजाबाद। छेड़छाड़ से तंग आकर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने वाली पीड़िता ने आगरा में दम तोड़ दिया। मरने से पहले पीड़िता ने पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया। वहीं आरोपी युवक का नाम भी पीड़िता ने बयान में बताया। महिला की मौत के लिए परिवारीजन पुलिस को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने इस मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। आरोपी का घर सामने होने के बाद भी पुलिस निष्क्रिय बनी रही। आरोपी के तानों से परेशान महिला ने आत्मघाती कदम उठाया।

यह भी पढ़ें—

VIDEO: छेड़छाड़ से तंग आकर तीन बच्चों की मां ने उठाया खौफनाक कदम, दृश्य देखकर कांप गई लोगों की रूह

ये था पूरा मामला
थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गढ़ी भाऊ निवासी 40 वर्षीय मंजू सविता पत्नी सुनील कुमार सोमवार शाम शौच करने खेत जा रही थी। तभी एक युवक ने उसे पीछे से दबोच लिया और गलत काम करने का प्रयास करने लगा। महिला ने उसके मंसूबों को विफल कर दिया और किसी तरह बचकर घर आ गई। उसने पति को घटना की जानकारी दी। पति ने पुलिस को इस मामले की शिकायत की। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग गए। कुछ देर रूकने के बाद पुलिस वहां से वापस चली गई थी।

यह भी पढ़ें—

VIDEO: छेड़छाड़ पीड़िता ने आगरा में तोड़ा दम, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

आरोपी ने किए थे कमेंट
रात्रि में आरोपी वापस गांव में आ गया। सुबह पानी भरकर ला रही महिला पर आरोपी ने कमेंट कर दिए। इसकी शिकायत परिजनों ने दोबारा पुलिस से की। पुलिस खानापूर्ति कर वापस लौट गई। कुछ देर बाद आरोपी वापस गांव आया और कमेंट करने लगा। इससे आहत महिला ने कमरे में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। महिला को गंभीर हालत में आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला करीब 80 से 90 प्रतिशत तक जल गई थी।

यह भी पढ़ें—

VIDEO: दो भाइयों की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने दबोचा आरोपी
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को इंस्पेक्टर नगला सिंघी प्रदीप चतुर्वेदी ने तत्परता दिखाते हुए बनकट फाटक से पकड़ लिया। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दी जा रही है। फिलहाल बाकी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। जल्द वह भी पुलिस हिरासत में होंगे।