
मंदिर से चोरी कर निकलता साधु भेष में चोर
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में साधु भेषधारी एक वृद्ध चोर मंदिर के दानपात्र से चोरी कर ले गए। चोर चोरी कर ले जाते हुए सीसीटीवी में कैद हो गया। वृद्ध चोर साफी में दानपात्र की राशि को भरकर ले गया। सूनसान रास्ता होने के कारण वह आसानी से निकलने में सफल हो गया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें—
देर रात का मामला
शहर के थाना दक्षिण क्षेत्र कटरा पठानान में बीती देर रात साधु की भेषभूषा में किसी चोर ने मंदिर के दानपात्र को तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया। गुरुवार सुबह मंदिर खुलने पर मामले की जानकारी हो सकी। मंदिर का दानपात्र टूटा हुआ था। वहीं प्लास औरा अन्य उपकरण पड़े हुए थे। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें एक वृद्ध साधु भेष में चोर दानपात्र के पैसों को साफी में बांधकर ले जाता हुआ दिख रहा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। इस बारे में थाना पुलिस ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है बाकी एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
Updated on:
17 Jun 2021 02:03 pm
Published on:
17 Jun 2021 02:03 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
