लाखों का सामान किया पार
सहालग होने के कारण शोरूम स्वामी ने लहंगा, ओढ़नी और कीमती साड़ियां स्टॉक में मंगाई थीं। उनका कहना है कि गोदाम में रखे लाखें रुपये के स्टॉक को भी चोर चुराकर ले गए। चोरों ने मैन रास्ते में लगे शटर के तालों को तोड़ दिया और गेट के कांच को तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। चोर गाड़ी में भरकर पूरा सामान ले गए। पीड़ित के मुताबिक चोर एक साल में दूसरी बार उनके शोरूम से चोरी करके ले गए हैं। इससे पहले भी चोर जंगला उखाड़कर चोरी करके ले गए थे। मामले को लेकर थाने में तहरीर दी गई है।