27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीडियो: तीन दोस्तों ने सुनार से की 20 लाख की लूट, बंटवारे को लेकर नहीं बनी बात तो साथी की हत्या कर भाग रहे दो बदमाशों का ग्रामीणों ने किया ये हाल

— टूंडला थाना क्षेत्र में रात को दुकान बंद कर घर जा रहे सुनार के साथ बदमाशों ने की लूट ।
2 min read
Google source verification
Sunar murder

Sunar murder

फिरोजाबाद। तीन अपाचे सवार साथियों ने मिलकर सुनार के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। लूट के माल का बंटवारा करने के लिए जब तीनों में बात नहीं बनी तो दो साथियों ने एक की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने हत्या कर भाग रहे दोनों बदमाशों को घेर लिया। उनकी पिटाई कर दी। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टूंडला थाना क्षेत्र का है मामला
कस्बे के आहता धन प्रसाद निवासी प्रदीप पाराशर की बल्देव रोड पर बालाजी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। गुरुवार रात वह दुकान बंद कर हाथ में आभूषणों का थैला लेकर पैदल घर जा रहे थे। थाने से लगभग 200 मीटर दूर घर के पास गली में पीछे से अपाचे बाइक पर तीन लुटेरों ने उन्हें घेर लिया और थैले पर झपट्टा मारा। कामयाब न होने पर बदमाशों ने तमंचा तान दिया और जेवरात का थैला छीन भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस को पहले डेढ़ लाख कैश की लूट बताई थी, लेकिन बाद में जैसे ही सोने की कीमत बताई, पुलिस के होश उड़ गए।


फरार हो गए थे बदमाश
पुलिस की टीमें चारों तरफ दौड़ने लगीं। इस बीच फोन पर गांव भक्तिगढ़ी में बदमाश पकड़े जाने की सूचना मिली। वहां पुलिस पहुंची तो एक बदमाश की लाश पड़ी थी। वहीं दो बदमाश ग्रामीणों के कब्जे में थे, जिन्हें बुरी तरह पीटा गया था। पुलिस पूछताछ में पता कि लूट के बाद ज्यादा सोना दिखा तो बदमाशों में भी फूट पड़ गई। आपस में विवाद होने पर एक बदमाश ने दूसरे की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों बदमाश भाग पाते उससे पहले ही फायरिंग की आवाज सुन पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को जिला अस्पताल भिजवाया। दोनों अशोक पुत्र मनोज, निवासी वृंदावन, भूरा पुत्र गोविंद निवासी चंदनगढ़ी, डौकी आगरा हैं। जबकि मृतक बदमाश की पहचान चंद्रशेखर निवासी सादाबाद, हाथरस के रूप में हुई है।

साथी की गोली मार कर दी हत्या
लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिरों को रकम का अंदाजा नहीं था। जैसे ही थैले में जेवरात देखे उनकी नीयत बदल गई और आपस में ही भिड़ गए। इसमें से एक बदमाश ने मौका गवाए बगैर दूसरे की कनपटी में गोली मार दी। ग्रामीणों की मारपीट से घायल बदमाशों के होश में आते ही पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी। बदमाशों की शिनाख्त मथुरा, आगरा के के रूप में हुई, जबकि मारा गया बदमाश हाथरस के सादाबाद का है। पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश अशोक (30)पुत्र मनोज निवासी वृंदावन मथुरा, भूरा पुत्र गो¨वद स्वरूप निवासी चंदनगढ़ी डौकी आगरा (48) हैं, जबकि मारा गया तीसरा साथी चंद्रशेखर (32) निवासी सादाबाद हाथरस का बताया गया है।

एसएसपी पहुंचे मौके पर
बदमाशों के जिला अस्पताल पहुंचते ही एसएसपी सचिन्द्र पटेल, एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी डॉ अरुण कुमार पहुंचे और उनसे पूछताछ की। हालत गंभीर होने पर अशोक को आगरा रेफर कर दिया गया। उधर, थैला बरामद होने की खबर लगते ही ज्वैलर्स ने राहत की सांस ली। तहरीर में सिर्फ सोने का वजन नहीं खोला।

बड़ी खबरें

View All

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग