लूट का माल हुआ बरामद
पकड़े गए आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से एक ईको कार, 15 हजार नगदी, दो पिस्टल और दो तमंचा बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों के नाम सौरभ यादव पुत्र राकेश यादव निवासी मोहल्ला गाडीवान जसराना, कुलदीप यादव उर्फ केडी पुत्र श्याम सिंह यादव निवासी झपारा और शाहिद पुत्र मुन्ना निवासी बेलमपुरी जसराना हैं। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने फरार होने वाले साथियों के नाम शीपू उर्फ शिवम पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी झपारा जसराना, सोनवीर निवासी मोहल्ला गाड़ीवान, प्रवीन पुत्र जयपाल यादव निवासी पलिया खुर्द जसराना, बड्डन उर्फ संजेश पुत्र विजय सिंह निवासी मोहल्ला गुदारगंज निधौलीकलां एटा, यतेन्द्र शर्मा उर्फ पंडित निवासी झपारा जसराना बताया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।