20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Firozabad / यमुना किनारे बकरी चराने गए एक बालक और दो बालिकाओं की डूबने से मौत, गांव में मातम

यमुना किनारे बकरी चराने गए एक बालक और दो बालिकाओं की डूबने से मौत, गांव में मातम

— थाना नगला खंगर क्षेत्र का मामला, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही शवों का किया अंतिम संस्कार।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

arun rawat

•

Updated: 7 Jul 2021, 6:40 PM IST

death children

बच्चों के शवों पर विलाप करते परिजन

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। बुधवार सुबह बकरी चराने गए तीन बच्चे (एक बालक और दो बालिकाएं) यमुना में नहाते समय डूब गए और उनकी मौत हो गई। बच्चों की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। काफी प्रयासों के बाद भी बच्चों को बचाया नहीं जा सका। यमुना का बहाव तेज होने के कारण बच्चे बह गए थे।
यह भी पढ़ें—

फिरोजाबाद में बिछड़ों को मुस्कान दिलाएगा पुलिस का 'आॅपरेशन तलाश'

नगला खंगर क्षेत्र का है मामला
पूरा मामला थाना नगला खंगर क्षेत्र का है। गांव मढ़ई निवासी राजेश कुमार का 11 वर्षीय पुत्र रामप्रदीप, बृजेश कुमार की पुत्री नीलम और हरी सिंह की 11 वर्षीय पुत्री धनदेवी बकरी चराने यमुना किनारे गए थे। परिजनों के मुताबिक वह प्रतिदिन बकरी चराने के लिए जाते थे। सुबह करीब 11 बजे वह बकरियों को वहीं छोड़कर यमुना में नहाने के लिए कूद गए। तभी तेज बहाव होने के कारण वह डूबने लगे। यमुना का जल स्तर अधिक होने के कारण बच्चे अपने आप को नहीं संभाल पाए। उन्होंने मदद के लिए शोर मचा दिया।
यह भी पढ़ें—

अनियमितता के चलते हटाए गए आगरा विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. अशोक कुमार मित्तल


ग्रामीणों ने निकाले
बच्चों की आवाज सुनकर आस—पास काम करने वाले ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह बच्चों को बाहर निकाला। सूचना पर बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वह तीनों बच्चों को चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत के बाद गांव में मातम छा गया। सीओ देवेन्द्र कुमार ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार करा दिया था। इसलिए उन्होंने तीनों बच्चों के शवों का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया।