अन्य व्यक्ति से खरीदी थीं कार
पूछताछ में चोरों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने यह गाड़ियां थाना लाइनपार क्षेत्र के कूपा निवासी रमेश पुत्र कालीचरन से खरीदी हैं। उन्होंने गाड़ियों के असली नंबर बदलकर नकली आरसी तैयार करा ली है। वह इन फर्जी कागजों को दिखाकर कई बार पुलिस को चकमा दे चुके हैं। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए वाहन चोरों ने अपने नाम अंकुश पुत्र रनवीर सिंह निवासी चैरई थाना शिकोहाबाद, अजीत पुत्र बालस्वरुप निवासी गुदाऊ थाना लाइनपार और विजय कुमार उर्फ भूरी पुत्र रघुवीर सिंह निवासी गुदाऊ थाना लाइनपार फिरोजाबाद हैं। पुलिस गाड़ी बेचने वाले रमेश की तलाश कर रही है।