28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओडीएफ की जांच करने पहुंची टीम को किया जा रहा था गुमराह, मौके पर पहुंचे तो हकीकत देखकर रह गए हलकान

— बिना गड्ढों के तैयार कराए जा रहे थे शौचालय, पंचायती राज समिति के सामने खुली पोल, डीपीआरओ को लगाई फटकार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 18 Sep 2018, 10:08 AM IST

Panchayati Raj

Panchayati Raj

फिरोजाबाद। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बनवाए जा रहे शौचालयों की जांच करने पहुंची पंचायती राज समिति के सामने अधिकारियों की पोल खुल गई। टीम को गुमराह करने का प्रयास किया गया लेकिन जब टीम मौके पर पहुंची तो सत्यता सामने आ गई। टीम ने डीपीआरओ को कड़ी फटकार लगाई। बिना गड्ढे के शौचालय तैयार कराए जाने को लेकर नाराजगी व्यक्त की।

यह भी पढ़ें—

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को कुछ इस तरह दी गई काव्यांजलि, देखें वीडियो

सभापति ने की बैठक
समित के सभापति सोमेश तोमर विधायक मेरठ ने कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। इसमें फिरोजाबाद के साथ ही मैनपुरी में वित्तीय वर्ष 2011-12 से 2017-18 तक ग्राम, क्षेत्र व जिला पंचायतों में हुए कार्यों की समीक्षा की गई। नारखी के गांव मोहम्मदीपुर के सभी कार्यों में गड़बड़ी पर नाराजगी जताई। चार्टड एकाउंटेंट की अध्यक्षता वाली कमेटी से जांच कराने व दोषियों पर कार्रवाई को कहा। हैंडपंप रीबोर और टीटीएसपी की धनराशि का ब्यौरा मांगा। साथ ही खराब पड़ी 11 टंकियों को चालू करने का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। कमेटी ने जिला पंचायत के कार्यों पर असंतोष जताया। बिना अनुमति काम कराने पर अधिकारियों से जवाब मांगा।

विद्यालयों में मुहैया कराएं फर्नीचर
डीपीआरओ गिरीश चंद्र से सभी प्राथमिक विद्यालयों में फर्नीचर की व्यवस्था कराने को कहा। समिति के सदस्य और विधायक शिकोहाबाद डॉ. मुकेश वर्मा के साथ अन्य लोग भी आए थे। वहीं बैठक में मैनपुरी के डीएम प्रदीप कुमार, सीडीओ नेहा जैन, समिति के अनुसचिव इस्लाम सिददीकी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


बिना गड्ढे बन रहे थे शौचालय
समिति ने सदर ब्लॉक के गांव बिलहना का निरीक्षण किया। वहां शौचालयों में गड्ढे नहीं मिले। पाइप लाइन डालने के बाद सड़क टूटी हुई छोड़ दी थी। ग्राम पंचायत नूरपुर में अनियमितताएं मिलने पर सचिव हरेंद्र पाल और प्रधान शीलेंद्र के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। बीएसए, डीएसओ और चिकित्साधिकारी नहीं पहुंचे। उन पर कार्रवाई के निर्देश दिए।