फिरोजाबाद। फिरोजाबाद जिले की टूंडला तहसील का गांव अनवारा। जहां टूंडला और आगरा के बाह-फतेहाबाद को जाने वाले मार्ग के बीच में यमुना बह रही है। आगरा और टूंडला के बीच की दूरी को कम करने के लिए तत्कालीन फिरोजाबाद सांसद राजबब्बर ने यमुना पर पुल के निर्माण को हरी झंडी दिखाई थी। इसे बनाने की जिम्मेदारी आगरा के पीडब्ल्यूडी खंड दो को दी गई थी। पीडब्ल्यूडी ने काम शुरू तो कराया लेकिन उसे पूरा नहीं किया। जिसके चलते नौ साल बाद भी ग्रामीण आज भी नाव के जरिए दूरियों को मिटाने की कोशिश कर रहे हैं।