फिरोजाबाद। कभी प्रदेश तो कभी केन्द्र सरकार का बजट लोगों को सौगात देकर चला जाता है। बजट सुनकर कभी किसान खुश होते हैं तो कभी व्यापारी लेकिन इस गांव के लोग आज तक सरकार की योजनाओं को सुनकर खुश नहीं हुए। इसकी वजह भी साफ है कि इस गांव में केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं आज तक परवान नहीं चढ़ सकीं। सरकार की योजनाएं इस गांव में पहुंचने से पहले ही दम तोड़ जाती हैं। कुछ ऐसा ही हाल है ग्राम पंचायत रसूलाबाद के मजरा ठार माता का।