6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार की टक्कर से बच्चे की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर ईंटें रखकर लगाया जाम

जसराना थाना क्षेत्र के पाढ़म का मामला। जाम खुलवाने के लिए पुलिस ने भांजी लाठियां।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

suchita mishra

•

Updated: 12 Apr 2018, 10:19 AM IST

jam

jam

फिरोजाबाद। सड़क हादसे में बच्चे की मौत के बाद जसराना क्षेत्र में ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने सड़क पर ईंटें रख दीं और पेड़ की टहनियों को काटकर रख दिया। ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे थे। काफी समझाने के बाद भी जाम न खुलता देखकर पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं। तब जाकर जाम खुल सका। इस दौरान करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा। इसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

कार ने मार दी थी टक्कर
थाना जसराना क्षेत्र पाढम के गांव दयापुर निवासी करीब 12 वर्षीय राजा पुत्र अजब सिंह मंगलवार शाम घर के बाहर सड़क पर खेल रहा था। तभी वहां से गुजर रही कार ने बच्चे को टक्कर मार दी। परिजन बच्चे को उपचार के लिए ले गए जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत को लेकर ग्रामीणों में रोष छा गया।

सड़क पर लगाया जाम
गुरुवार सुबह ग्रामीण एकजुट होकर सड़क पर आ गए। ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे थे। जाम लगते ही वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इस दौरान आस-पास गांव के लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष ऊदल सिंह भी पुलिस फोर्स को लेकर मौके पर पहुंच गए।

भांजनी पड़ी लाठियां
थानाध्यक्ष ने जाम लगा रहे लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन ग्रामीण अपनी बात पर अड़े रहे। ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने नारेबाजी शुरू कर दी थी। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने लाठियां भांजना शुरू कर दिया। लाठी पड़ती देख भीड़ तितर बितर हो गई। कुछ ही देर में पुलिस ने शव को सड़क से हटाकर जाम खुलवा दिया और सड़क पर रखी ईंटों को भी हटवा दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।