4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की मौत

— थाना टूंडला क्षेत्र के हजरतपुर नाले के समीप हुआ हादसा, चार घंटे बाद हो सकी मृतकों की शिनाख्त
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

arun rawat

•

Updated: 1 Nov 2021, 3:20 PM IST

Road accident

हादसे में टूटी बाइक

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद में सोमवार को हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। आगरा की ओर जाते समय बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
यह भी पढ़ें—

टूंडला रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

सोमवार सुबह हुआ हादसा
हादसा सोमवार सुबह का है। थाना टूंडला क्षेत्र के हजरतपुर नाले के समीप एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसा होते ही आस—पास के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। राजा का ताल चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए लेकिन जब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने जब दोनों मृतकों की जेब की तलाशी ली तो उनकी जेब से शराब भी मिली। पर्स में रखे आधार कार्ड से उनकी शिनाख्त 22 वर्षीय हरिओम दुबे पुत्र राजकुमार निवासी ठार पूठा फिरोजाबाद और 17 वर्षीय अरुण गुप्ता पुत्र महेश चंद्र गुप्ता निवासी पेमेश्वर गेट कन्हैया नगर फिरोजाबाद के रूप में हुई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि वह दोनों आगरा किसी काम से जा रहे थे। तभी हजरतपुर के समीप उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और दोनों की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक उनकी जेब में शराब कैसे पहुंची इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। राजा का ताल चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि हादसे की खबर पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पेास्टमार्टम के लिए भिजवाया। शवों की शिनाख्त करते हुए परिजनों को भी जानकारी दी।