मौके पर पहुंचे डीएम
घटना की जानकारी होने पर डीएम चन्द्र विजय समेत, मेयर नूतन राठौर और अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर पानी की जांच कराने के निर्देश दिए। एसीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने पानी की जांच कराई। इस मामले में डीएम का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई अमल मेें लाई जाएगी।