29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Nikay Chunav: फिरोजाबाद में सीएम योगी बोले- अब हाथ में तमंचे नहीं, टैबलेट हैं

UP NIkay Chunav: सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को फिरोजाबाद पहुंचे। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 27 Apr 2023, 4:38 PM IST

cm_yogi.jpg

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

UP NIkay Chunav: यूपी में निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां जोरों पर है। यूपी की सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने महापौर, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशियों को जिताने में जुटी हैं। इसी के चलते सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को फिरोजाबाद में पहुंचे। वहां पर उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और बीजेपी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि 2017 से पहले सरकार में लोग भयभीत थे। व्यापारियों से रंगदारी वसूली जाती थी। उन्होंने कहा अब लोगों के हाथ में तमंचे नहीं टेबलेट हैं। अब लोग कूड़े के ढेर पर नहीं स्मार्ट सिटी की बात करते हैं। साफ और सेफ सिटी के रूप में शहर को जाना जाता है।

यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav: कौन हैं रईसुद्दीन हाजी?, जिन्हें सपा ने मुरादाबाद से बनाया मेयर कैंडिडेट

2017 के बाद यूपी की बदली है तस्वीर
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 से पहले युवाओं के सामने पहचान को लेकर प्रश्न था। युवा अपनी पहचान छुपाता था। भारत की पहचान भ्रष्टाचार से थी, लेकिन 2014 के बाद मोदी के विजन के बाद आज तस्वीर बदली है।

ट्रिपल इंजन की सरकार पर लोगों को विश्वास
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, पेंशन, स्ट्रीट वेंडर्स आदि योजनाओं का लाभ सभी को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस का इंजन फेल, प्रदेश में सपा का इंजन फेल, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की ट्रिपल इंजन की सरकार को लोग विश्वास के रूप में देख रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कौन हैं भोजपुरी एक्ट्रेस काजल निषाद? योगी के गढ़ गोरखपुर से मेयर के लिए लड़ रहीं चुनाव