17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डॉक्टर ने जिस महिला को बताया मृत, अंतिम संस्कार से पहले हुई जिंदा, चाय पीकर दोबारा मरी

फिरोजाबाद में एक महिला को डॉक्टर ने मृत बता दिया था। घर पहुंचने के बाद वह जिंदा हो गयी और उसने चाय पी। अगले दिन उसकी मृत्यु हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
firozabad.jpg

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के एक निजी अस्पताल में डॉक्टर ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया है। जब उसके परिजन उसे अस्पताल से घर लेकर ले जा रहे थे, तभी वो जिंदा हो गई। परिजन उसे घर लाकर चाय पिलाया। एक दिन बाद फिर उसकी मौत हो गई।

ये मामला थाना जसराना क्षेत्र के गांव विलासपुर का है। सुघर सिंह की पत्नी हरिभेजी की तबीयत खराब होने पर उन्हें 23 दिसंबर को शहर के निजी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था। ट्रॉमा सेंटर में मंगलवार को हरिभेजी के ब्रेन और दिल ने काम करना बंद कर दिया था।

ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर उन्हें मृत घोषित करके शव परिजनों को सौंप दिया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही घर पर गांववालें और रिश्तेदार जुट गए। उधर घर पर दाह संस्कार की तैयारी भी होने लगी।

गाड़ी के झटके से लौटी सांस
परिजन जब शव को घर लेकर जा रहे थे, तभी मक्खनपुर के पास गाड़ी को झटका लगा और पर महिला को होश आ गया। घर पहुंचने पर घरवालों ने उसे चाय पिलाई। बुधवार की सुबह अचानक से महिला की मौत हो गई। इसके बाद घरवालों ने उसका अंतिम संस्कार किया।

यह भी पढ़ें-ग्रेटर नोएडा और हरदोई में लगी आग, 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां काबू पाने में जुटी

होश आने पर महिला ने की उल्टी
होश में आते ही महिला ने उल्टी की। परिजन महिला को जिंदा देख खुश हो गए। वे महिला को सीधे घर ले गए। हरिभेजी के पुत्र सुग्रीव सिंह यादव ने बताया, “अस्पताल से घर लाते समय अचानक मां की सांसें लौट आईं। सांसे लौटने पर घरवालों ने खुशी में उनको चाय पिलायी। उसके साथ ही गोदान की प्रक्रिया पूरी कराई।”

बड़ी खबरें

View All

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग