1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: नाले में पड़ी थी बंद बोरी, खुली तो उड़ गए होश

— बंद बोरी के अंदर युवती का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

arun rawat

•

Updated: 7 Jun 2019, 2:41 PM IST

dedbody

dedbody

फिरोजाबाद। युवती की हत्या कर शव को बोरी में बंद कर नाले में बहा दिया। जब बोरी से खून रिसता हुआ लोगों को नजर आया तो उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। बोरी को जब बाहर निकाला गया तो देखकर सभी हैरान रह गए। युवती के शव से दुर्गंध आ रही थी। उसकी हत्या के बाद शव को बोरी में बंद कर नाले में फेंका गया था।

यह भी पढ़ें—

पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती, यह बात जेल की चाहरदीवारी में बंद कैदियों ने साबित कर दिखाई, यकीन न हो तो देख लीजिए ये वीडियो

थाना उत्तर क्षेत्र का मामला
थाना उत्तर क्षेत्र के झील की पुलिया से बिहारी नगर की ओर आने पर नाले में एक बोरी लोगों को दिखी। बोरे के अंदर से खून निकल रहा था। लोगों ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी। थाना पुलिस ने पहुंचकर देखा तो नाले से शव को निकलवाने के लिए जेसीबी को मंगाया। काफी मशक्कत के बाद बोरी को बाहर निकाला तो उसके अंदर से एक महिला का शव निकला है। पुलिस को आशंका है कि उसकी हत्या कर शव को फेंका गया है।

जुट गई थी भीड़
वहीं जब शव को निकाला जा रहा था तो आसपास के सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर आ गई। सीओ सिटी संजय वर्मा का कहना है कि महिला की उम्र 30 से 35 साल की है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मानवता उस समय शर्मसार हो गई जब नाले से बरामद महिला के शव को पुलिस की देखरेख में जेसीबी से अस्पताल के पोस्टमार्टम ग्रह तक लाया गया।

चर्चा का विषय ना रहा यह दृश्य
पुलिस चाहती तो महिला के शव को नाले पर ही पंचनामा कर लाया जाना चाहिए था। लोगों में यह चर्चा रही कि इस तरह महिला के शव को नहीं लेकर जाना चाहिए था। एक ओर शव से उठ रही दुर्गंध से रास्ते में लोग परेशान रहे तो वहीं पुलिस का यह कृत्य चर्चा का विषय भी बना रहा। इस मामले में एसपी सिटी संजय वर्मा का कहना है कि बोरी कीचड़ में हो रही थी। शव को बोरी से निकालकर ही पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया था।