गुस्साए लोगों ने लगा दिया जाम
दूषित पानी की शिकायत करने के बाद भी नगर निगम द्वारा इस ओर ध्यान न दिए जाने से परेशान महिलाओं, बच्चों और पुरूषों ने खाली बर्तन सडक पर रखकर जाम लगा दिया। महिलाओं ने नगर निगम अधिकारियों और महापौर नूतन राठौर के विरूद्ध नारेबाजी शुरू कर दी। जमकर हंगामा हो गया। मौके पर लोगों की भीड जमा हो गई। जाम लगने के कारण दोनों ओर के वाहनों की लंबी लाइन लग गई।