अस्पताल में मौत
परिजन इकरार को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर आए। यहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सौराव की तहरीर पर कमालू उर्फ कमरुउद्दीन, महराज, हाजी भूरा व नौसे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि युवक की हत्या रुपये के लेनदेन में की गई है। मुकदमा रामगढ़ थाना पुलिस ने दर्ज कर लिया है।