23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Firozabad / छत की कुछ ऊंचाई से गुजर रहे थे विद्युत तार, सोने गया युवक चिपककर मौत, परिजनों ने कर दी विद्युत कार्यालय में तोड़फोड़

छत की कुछ ऊंचाई से गुजर रहे थे विद्युत तार, सोने गया युवक चिपककर मौत, परिजनों ने कर दी विद्युत कार्यालय में तोड़फोड़

— थाना टूंडला क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद का मामला, परिवारी जनों ने लगाया विद्युत कर्मचारियों पर अनदेखी का आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

arun rawat

•

Updated: 30 Sep 2021, 9:43 AM IST

File Photo

मृतक का फाइल फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में छत पर सोने गए युवक को करंट लगने से मौत हो गई। गुस्साए परिवारी जनों ने विद्युत कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी। परिवारी जनों के मुताबिक छत की कुछ ऊंचाई पर विद्युत तार झूल रहे हैं। जिन्हें कई बार शिकायत करने के बाद भी नहीं हटाया गया हैै।
यह भी पढ़ें—

आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रोडवेज बस की ट्रक से भिड़ंत, यात्रियों में मची चीख पुकार

यह था पूरा मामला
दरअसल पूरा मामला थाना टूंडला क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद का है। यहां पर रहने वाला 20 वर्षीय मलखान सिंह पुत्र जवाहर सिंह बुधवार देर शाम करीब 8 बजे सोने के लिए छत पर गया था। परिवारी जनों के मुताबिक, तभी कुछ बंदरों ने विद्युत पोल को जोर से हिला दिया, जिसके चलते छत से कुछ ही ऊंचाई से गुजर रहे विद्युत तारों ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया और करंट लगने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर परिवारी जन मौके पर पहुंचे लेकिन जब तक उसके प्राण पखेरू उड़ चुके थे।
यह भी पढ़ें—

एटीएम कार्ड बदलकर ब्यूटी पार्लर संचालिका के खाते से पार कर दिए एक लाख रुपए, एडीजी से शिकायत

गुस्साए परिजनों ने की तोड़फोड़
मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई तो वहीं परिवारी जनों का रो रो कर बुरा हाल था। विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते ग्रामीणों ने मोहम्मदाबाद स्थित विद्युत कार्यालय पर पहुंचकर तोड़फोड़ कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि विगत कई दिनों से परिवारी जन छत से गुजर रहे तारों को शिफ्ट कराने की मांग कर रहे थे लेकिन बावजूद इसके विद्युत कर्मचारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, जिसके चलते आज यह दर्दनाक हादसा हो गया। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था और अभी अविवाहित भी था। सूचना पर सीओ अभिषेक श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले में कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शव का अंतिम संस्कार करने के लिए परिजनों को प्रेरित किया।