8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Death in Youth: फिरोजाबाद के तालाब में डूबने से युवक की मौत, देखें वीडियो

— थाना मक्खनपुर क्षेत्र के बिल्टीगढ़ स्थित तालाब की घटना।— शौच करने के लिए तालाब के किनारे गया था युवक।— गोताखोरों ने दो घंटे बाद निकाला युवक का शव।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

arun rawat

•

Updated: 24 Jul 2019, 2:40 PM IST

talab

talab

फिरोजाबाद। तालाब किनारे शौच करने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब दो घंटे के प्रयासों के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला। परिजनों ने बताया कि युवक तालाब के किनारे शौच करने के लिए गया था। तभी पैर फिसलने की वजह से वह अंदर चला गया और मौत हो गई।

यह भी पढ़ें—

चन्द्रयान की सफल लॉचिंग में फिरोजाबाद के Young scientist का भी रहा विशेष योगदान, पढ़िए पत्रिका की यह रोचक खबर

बिल्टीगढ़ का मामला
घटना सुबह करीब सात बजे की है। परिजनों के मुताबिक मक्खनपुर निवासी भोला उर्फ रामदास सुबह शौच करने के लिए गया था। शौच करने के बाद वह तालाब किनारे गया और पैर फिसलने की वजह से तालाब की गहराई में चला गया। तालाब के पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर सीओ अजय चौहान भी मौके पर पहुंच गए। युवक की तलाश करने के लिए उन्होंने गोताखोरों को बुलाया।

यह भी पढ़ें—

Smart City Firozabad: योगी सरकार के पिटारे से निकली फिरोजाबाद के लिए सौगात, सुनकर ताली बजाने लगे लोग

दो घंटे बाद मिला शव
बोताखोरों ने युवक की तलाश के लिए करीब दो घंटे तक प्रयास किया। तब जाकर युवक का शव बरामद हो सका। इस मामले में सीओ का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई थी। शव की तलाश के लिए गोताखोर बुला लिए गए थे। शव को बरामद कर लिया गया है। युवक की मौत पैर फिसलने के कारण बताई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।