यह था पूरा मामला
पूरा घटनाक्रम गुरुवार देर रात्रि शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव मोहनीपुर का है। यहां रहने वाले सतीश और टीटू के बीच चुनाव को लेकर रंजिश चली आ रही है। गुरुवार रात दोनों पक्षों के बीच कुछ कहासुनी हुई और मारपीट शुरू हो गई। तभी सतीश ने फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग में गोली लगने से 22 वर्षीय टीटू उर्फ रोहित पुत्र छोटे, जयदेवी पत्नी होरीलाल, धर्मेन्द्र पुत्र चोब सिंह घायल हो गए। ताबड़तोड़ फायरिंग होने से गांव में दहशत फैल गई। गोली लगने से घायल हुए लोगों को परिजन शिकोहाबाद के संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे जतहां डॉक्टरों ने टीटू को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें—