4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थाइलैंड गुफा में फंसे सभी खिलाड़ी कोच सहित लाए गए बाहर, अब देखेंगे FIFA का फाइनल मैच

23 जून को थाइलैंड की गुफा में फंसे 11 जुनियर फुटबॉलर और कोच आज जिंदा वापस निकाल लिया गया। अब ये बच्चें रूस में फाइनल मैच देखेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 10 Jul 2018, 5:51 PM IST

thailand

थाइलैंड गुफा में फंसे सभी खिलाड़ी कोच सहित लाए गए बाहर, अब देखेंगे FIFA का फाइनल मैच

नई दिल्ली। 23 जून को थाइलैंड की गुफा में फंसे 11 जुनियर फुटबॉलर और उनके कोच को आज जिंदा वापस निकाल लिया गया। पिछले 18 दिनों से जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे इन फुटबॉलरों को आज वापस निकाल लिया गया। समचार एजेंसी एएनआई ने इस बात की पुष्टि की है। बता दें कि ये सभी फुटबॉलर 23 जून को थाइलैंड की गुफा में घुमने गए थे। जहां अचानक पानी भर जाने के कारण वे सभी उसमें फंस गए थे। बाहर जिंदा वापस आ जाने के बाद अब ये सभी फुटबॉलर रूस में जारी 21वें फीफा विश्व कप का फाइनल मैच देख सकेंगे। गौरतलब हो कि फीफा ने इन बच्चों को फाइनल मैच देखने के लिए आमंत्रित किया था।

पूरी दुनिया में हो रही थी प्रार्थना-
पिछले 17 दिनों से देश-दुनिया की मीडिया में थाइलैंड की गुफा में फंसे 11 फुटबॉलरों की कहानी छाई हुई है। 23 जून को थाईलैंड की गुफा थाम लुआंग में फंसे जूनियर फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों को बचाने के लिए पूरी दुनिया में प्रार्थना और दुआ मांगी गई। करीब 1200 लोगों का बचाव दल पिछले 15 दिनों से बच्चों को जिंदा लाने की जुगत में लगा हुआ था। अब रेस्क्यू टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। बचाव दल सभी फुटबॉलर सहित कोच को जिंदा वापस ला पाने में कामयाब हो सकी है।

दुनिया का सबसे बड़ा बचाव अभियान-

मौका ए वारदात पर मौजूद लोगों के मुताबिक आज गुफा में फंसे नौवे बच्चे को स्ट्रेचर पर बाहर लाया जाता देखा गया। बता दें कि आज रेस्क्यू ऑपरेशन का तीसरा दिन था। बचाव दल में कई गोताखोर भी शामिल थे। जिन्होंने विपरित परिस्थिति में काम करते हुए सभी बच्चों को बाहर लाने में कामयाबी हासिल की। इस बचाव दल में नेवी कमांडो सील के एक अधिकारी की मौत भी हो गई थी। लेकिन इसके बाद भी बचाव दल अपना काम करती रही। जिसका फायदा उन्हें मिला। बता दें कि इसे दुनिया के सबसे बड़े बचाव दल के रूप में माना जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल