29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंदुेसलीगा : डॉर्टमंड ने वोल्सबर्ग को 2-0 से दी मात

बंदुेसलीगा लीग में खेले गए मुकाबले में वोल्सबर्ग को 2-0 से हरा दिया.....
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 25 Apr 2021, 11:25 PM IST

bundesliga_dortmund.jpg

नई दिल्ली। एर्लिंग हालैंड के शानदार दो गोलों की मदद से जर्मन क्लब बोरूसिया डॉर्टमंड ने अपने 10 खिलाडिय़ों के साथ खेलने के बाद भी यहां बंदुेसलीगा लीग में खेले गए मुकाबले में वोल्सबर्ग को 2-0 से हरा दिया। रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार रात यहां खेले गए मुकाबले में हालैंड ने 12वें और 68वें मिनट में टीम के लिए दो गोल दागे।

हालैंड का सीजन का यह 25वां गोल है। टीम को 59वें मिनट में ही एक बड़ा झटका लगा, जब उसके खिलाड़ी बेलिंगम को रेड कार्ड दिखा दिया गया और टीम को अपने 10 खिलाडिय़ों के साथ ही खेलना पड़ा। इस जीत के बाद डॉर्टमंड अब प्वाइंटस टेबल में टॉप पांच में लौट आया है। हार के बाद भी वोल्सबर्ग तीसरे नंबर पर कायम है।

बायर्न म्यूनिख vs बंदुेसलीगा

जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख को यहां बंदुेसलीगा में खेले गए मुकाबले में मैंज के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद बायर्न म्यूनिख को लगातार नौवें सीजन में चैंपियन बनने के लिए अभी और इंंतजार करना पड़ेगा। रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार रात यहां खेले गए मुकाबले में मैंज के लिए बकार्डट ने तीसरे और कैसन ने 37वें मिनट में गोल दागे। वहीं, बायर्न म्यूनिख के लिए रोबर्ट लेवांडोवस्की ने इंजुरी टाइम में एकमात्र गोल किया।

हालांकि इस हार के बाद भी मौजूदा चैंपियन को ज्यादा झटका नहीं लगा है क्योंकि खिताब जीतने के लिए उसे अपने बाकी बचे तीन मैचों में से केवल एक ही अंंक की जरूरत है। हार के बाद अब बायर्न म्यूनिख 31 मैचों में 71 अंकों के साथ तालिका में टॉप पर है। वहीं, इस मैच को जीतने के बाद भी मैंज अभी 12वें नंबर पर है।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल

ट्रेंडिंग