4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेलिब्रिटी क्लैसिको 2017: आमने-सामने होंगे खेल और फिल्म सितारे

सेलिब्रिटी क्लासिस्को के 2017: कोहली के ऑल हार्ट फुटबॉल क्लब का मुकाबला अभिषेक बच्चन के ऑल स्टार्स फुटबॉल क्लब के साथ होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Lalit Sharma

•

Updated: 12 Oct 2017, 5:04 PM IST

football

नई दिल्ली. हर साल की तरह इस साल भी हमें भारतीय क्रिकेटर और बॉलीवुड सितारों के बीच फुटबॉल मैच देखने को मिलेगा। इस साल सेलिब्रिटी क्लासिस्को के 2017 संस्करण में रणबीर कपूर, एमएस धोनी जैसे नामी सेलेब्रिटीज हिस्सा लेंगे। कोहली के नेतृत्व वाली ऑल हार्ट फुटबॉल क्लब का मुकाबला अभिषेक बच्चन के ऑल स्टार्स फुटबॉल क्लब के साथ 15 अक्टूबर को मुंबई में अंधेरी स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में होगा। भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश, टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना और रोहित शर्मा, आशीष नेहरा जैसे खिलाडी विराट कोहली की 25 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं। वही बच्चन की टीम में रणबीर कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आदित्य रॉय कपूर, अर्जुन कपूर जैसे सितारे शामिल होंगे।
चैरिटी के लिए खेला जाता है मैच
पिछले साल पहली बार इस तरह के एक मैच का आयोजन हुआ था और विराट कोहली की टीम के लिए एमएस धोनी, के.एल. राहुल, अजिंक्य रहाणे और उमेश यादव जैसे कई भारतीय सितारों को देखा। दूसरी ओर, कई बॉलीवुड सितारों में रणबीर कपूर, डिनो मोरिया, सुजीत सिरकार, अर्जुन कपूर, अभिषेक बच्चन और राज कुंद्रा शामिल थे। अभिषेक बच्चन की तरफ से युवराज सिंह और केएल राहुल के गोल को रद्द कर दिये गये थे , मैच 2-2 के ड्रॉ हो गया था। हर सार ये मैच चैरिटी के लिए खेला जाता हैं, फुटबॉल मैच कॉर्नर स्टोन स्पोर्ट और जीएस एंटरटेनमेंट इसका आयोजन करती हैं।
विराट के सामने जूनियर बच्चन
टीमें इस प्रकार हैं: आल हार्ट एफसी: विराट कोहली (कप्तान), एमएस धोनी, शिखर धवन , केएल राहुल, पीआर श्रीजेश, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, रोहन बोपन्ना, अनूप श्रीधर, यज्वेंद्र चहल, बी मंगलदास, अनिरुद्ध श्रीकांत, भुवनेश्वर कुमार, एस बद्रीनाथ, हरदिक पांड्या, अजिंक्य रहाणे, केदार जादव, पवन नेगी, दिग्विजय, रोहित शर्मा, जहीर खान , जसप्रित बूमरा, आशीष नेहरा, जॉन्टी रोड्स और उमेश यादव।
आल सितारे एफसी: अभिषेक बच्चन (कप्तान), रणबीर कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आदित्य रॉय कपूर, अर्जुन कपूर, डिनो मोरिया, सुजीत सिरकार, कार्तिक आर्यन, अरमान जिन, शबीर अहलूवालिया, सचिन जोशी, निशांत मेहरा, अपरशक्ति खुराण, जिम सरभ, विवियन डीसेना, करन वीर मेहरा, राज कुंद्रा, अदर जैन, विक्रम थापा, रोहन श्रेष्ठ, मार्क रॉबिन्सन, हरप्रीत बावेजा और शशांक खेतान।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल