3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हार का सामना करने के बाद गुस्से में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने तोड़ दिया था फैन का फोन, अब मांग रहे हैं माफी…

क्रिस्टियानो रोनाल्डो फुटबॉल जगत में एक बड़ा नाम है। पूरी दुनिया मे उनके खेल के ढेर सारे दीवाने हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि उन्हें अपने एक प्रशंसक से माफी मांगनी पड़ी है। क्या है पूरा मामला आइए आपको बताते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 10 Apr 2022, 6:42 PM IST

Cristiano Ronaldo apologizes after appearing to Smash Everton fan’s

Cristiano Ronaldo apologizes after appearing to Smash Everton fan’s


किसी भी खेल की जान, उस खेल को चाहने वाले यानी कि प्रशंसक होते हैं। लेकिन कभी कभी हमे देखने को मिलता है कि इनके साथ उचित व्यवहार नही किया जाता है। एक ऐसा ही मामला स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनके प्रशंसक से जुड़ा है। आपको बता दें कि फुटबॉल चैंपियंस लीग में क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) की टीम मैनचेस्टर यूनाइटेड (Manchester United) का मुकाबला एवरटन (Everton) से था। इस मुकाबले में रोनाल्डो की टीम को हार का सामना करना पड़ा। जब मैच खत्म होने के बाद खिलाड़ी वापिस डगआउट की तरफ लौट रहे थे तब रोनाल्डो ने गुस्से में एक फैन का फोन तोड़ दिया था। अब रोनाल्डो ने इसके लिए सामाजिक रूप से माफी मांगी है।

देखें वीडियो

सपोर्टर से मांगनी पड़ी माफी

यह मैच दोनो टीमों के बीच शनिवार को ओल्ड ट्रेफर्ड ग्राउंड पर हुआ था इस मैच में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम मैनचेस्टर यूनाइटेड को एवरटन से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था। साथ ही इस मैच में रोनाल्डो चोटिल भी हो गए थे। मैच खत्म होने के बाद वापस आते वक्त रोनाल्डो और उनकी टीम का वीडियो बना रहे एक फैन का फोन रोनाल्डो ने तोड़ दिया था। इस वाक्या के लिए अब रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर माफी मांगी है। उन्होंने लिखा कि अपने गुस्से के लिए मैं माफी मांगना चाहूंगा, साथ ही मैं उस सपोर्टर को मैच देखने के लिए बुलाना चाहूंगा।



देखें रोनाल्डो की माफी मांगने की इंस्टाग्राम पोस्ट

इसके अलावा बता दें कि रोनाल्डो जिस टीम मैनचेस्टर यूनाइटेड की तरफ से खेल रहें है, उसकी हालत टूर्नामेंट में बहुत ज्यादा खराब है। मैनचेस्टर यूनाइटेड को चैंपियनशिप में बने रहने के लिए एवरटन के खिलाफ जीत की जरूरत थी, लेकिन उन्हें हार मिली। बता दे कि अब मैनचेस्टर यूनाइटेड प्वाइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर पहुंच गई है और वह चैम्पियंस लीग के लिए क्वालिफाइ करने से 6 अंक पीछे है।

यह भी पढ़े - ये है टेस्ट क्रिकेट के ऐसे बल्लेबाज, जिन्होंने एक ही टेस्ट की दोनों पारियों में लगाया है शतक....

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल