28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सउदी अरब के क्लब अल नासर से जुड़े क्रिस्टियानो रोनाल्डो, सालाना मिलेंगे 1775 करोड़ रुपये

अल नासर ने पांच बार के बैलन डिओर विजेता रोनाल्डो की तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की है जिसमें वह टीम की जर्सी पकड़े हुए हैं। रोनाल्डो ने इससे पहले इस क्लब के साथ जून 2025 तक करार किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 31 Dec 2022, 2:48 PM IST

ronaldo.png

Cristiano Ronaldo Al Nassr: पुर्तगाल के फुटबॉल लीजेंड क्रिस्टियानो रोनाल्डो सउदी अरब के क्लब अल नासर एफसी से 2025 तक के लिए जुड़ गए हैं। सऊदी अरब के क्लब ने शनिवार को घोषणा की कि उसने 37 वर्षीय पुर्तगाली सुपरस्टार को आधिकारिक तौर पर अनुबंधित कर लिया है। क्लब ने इस खबर की पुष्टि की है जो हाल में कतर में समाप्त हुए 2022 विश्व कप में सामने आयी थी।

क्लब ने कहा, ‘इस करार से न सिर्फ क्लब को अच्छी सफलताएं हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी बल्कि इससे हमारी लीग, हमारे देश और भविष्य की पीढ़ियों को भी सर्वश्रेष्ठ करने की प्रेरणा मिलेगी।’ इस 37 वर्षीय फुटबॉल स्टार का यह करियर का अंतिम करार हो सकता है जिसके लिए उन्हें मोटी धनराशि मिलेगी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पुर्तगाल का यह स्टार इस करार से प्रतिवर्ष 200 मिलियन डॉलर (लगभग 17 अरब रुपये) की कमाई कर सकता है जिससे वह फुटबॉल के इतिहास में सर्वाधिक भुगतान पाने वाला खिलाड़ी बन जाएगा।

रियाध स्थित क्लब ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा,"इतिहास बन गया है। यह अनुबंध न केवल हमारे क्लब को ज्यादा ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा बल्कि हमारी लीग, हमारे देश और भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। क्रिस्टियानो आपका नए घर में स्वागत है।"

मीडिया रिपोटरें में कहा गया है कि रोनाल्डो की कीमत पश्चिम एशिया में 20 करोड़ डॉलर से ज्यादा हो सकती है कुछ रिपोटरें में दावा किया गया है कि उन्हें प्रति वर्ष साढ़े सात करोड़ डॉलर मिलेंगे, प्लस सभी इन्सेन्टिव्स और विज्ञापन कमाई और बिक्री का कुछ प्रतिशत।

शिन्हुआ ने कहा कि पुर्तगाली कप्तान पहली बार अपने करियर में बड़ी यूरोपियन लीग छोड़ेंगे। रोनाल्डो ने इस वर्ष नवम्बर में मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ अपना अनुबंध समाप्त कर लिया था। उनका कतर विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन रहा था जहां वह सिर्फ एक गोल ही कर पाए थे और पुर्तगाल को क्वार्टरफाइनल में मोरक्को से हार का सामना करना पड़ा था।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल

ट्रेंडिंग