नई दिल्ली। फीफा विश्व कप का 21वें संस्करण अपने आखिरी दौर पर है। ख़िताब की दौड़ में अब सिर्फ चार टीमें बची हैं। बेल्जियम, फ्रांस, इंग्लैंड और क्रोएशिया। सेमीफइनल का पहला मुकाबला फ्रांस और बेल्जियम के बीच खेला जाना है। ये मुकाबला भारत और पाकिस्तान की तरह ही होगा। भारत और पाकिस्तान की तरह ही ये दोनों यूरोपियन देश पड़ोसी हैं और दोनों एक दूसरे के चिर प्रतिद्वंद्वी हैं।