ग्रुप ए में अमरीका टॉप पर
ग्रुप ए में अमरीका की टीम टॉप पर है। अमरीका ने अब तक एक मैच खेला है। जिसमें उसने विपक्षी भारत को 3-0 के अंतर के हराया था। वह तीन अंकों के साथ शीर्ष पर है। दूसरे स्थान पर घाना की टीम है। घाना ने भी एक मैच खेला है। जिसमें उसने कोलंबिया को 1-0 के अंतर से मात दिया था। घाना के भी तीन अंक है। लेकिन गोलों की अंतर के कारण अमरीका टॉप पर बना है। भारत और कोलंबिया की टीम को अभी अपना खाता खोलना बाकी है।